पठानकोट जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेगोवाल को EDS-34 अवॉर्ड्स फॉर बेस्ट गवर्नमेंट स्कूल 2023-24 से सम्मानित किया गया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यह पुरस्कार प्रदान किया। स्कूल प्रिंसिपल राज कुमार गुप्ता ने बताया कि यह सम्मान पूरे स्कूल परिवार की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ के सामूहिक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई है। अनुशासन और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार समारोह में डीईओ सीनियर सेकेंडरी राजेश कुमार के साथ स्टाफ सदस्य अजय कुमार और ज्योति देवी भी मौजूद थे। पंजाब सरकार ने स्कूल को 10 लाख रुपए की इनामी राशि भी प्रदान की है। स्कूल ने बेहतर शैक्षणिक परिणाम, कड़े अनुशासन और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल ने जनता से की अपील प्रिंसिपल गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल न केवल शैक्षणिक विकास पर ध्यान देते हैं, बल्कि खेलकूद के माध्यम से बच्चों के शारीरिक विकास को भी प्राथमिकता देते हैं।


