बोकारो | आरपीपीएस स्कूल के आठवीं के छात्र प्रेम कुमार ने भारत सरकार के प्रतिष्ठित इंस्पायर मानक पुरस्कार में अपनी जगह बनाकर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में प्रेम कुमार के नवाचार को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने सराहा है। प्रेम को उनके इनोवेटिव आइडिया के लिए 10 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। जबकि प्रेम कुमार का यह प्रोजेक्ट न केवल वैज्ञानिक है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं से भी जुड़ा है। प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने प्रेम की इस सफलता पर खुशी जाहिर किया।


