बदलाव रैली को लेकर हुई बैठक

जालंधर | 14 मार्च को मोगा में होने जा रही भारतीय जनता पार्टी की बदलाव रैली को लेकर शनिवार को भाजपा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला जालंधर (शहरी) के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की। इस दौरान भाजपा पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष और पठानकोट से विधायक अश्वनी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ रैली की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के दौरान अश्विनी शर्मा ने कहा कि मोगा में होने वाली बदलाव रैली पंजाब की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगी और प्रदेश में बदलाव का शंखनाद करेगी। रैली को गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाएं और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *