छबड़ा में कलेक्टर ने की जनसुनवाई:ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान, विकास कार्यों का किया निरीक्षण

बारां के जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने छबड़ा उपखंड का दौरा किया। उन्होंने अटल जनसेवा शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत खोपर में फॉर्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया। अधिकारियों को किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। झरखेड़ी में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अतिक्रमण, सड़क, बिजली, पानी और पेंशन संबंधी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने झरखेड़ी में गेहूं और सरसों की फसल कटाई का जायजा लिया। किसानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की। अफीम चीरा कार्य का भी निरीक्षण किया। मनरेगा मजदूरों से भी बात की। कलेक्टर ने राजकीय माध्यमिक स्कूल में मिड-डे मील की गुणवत्ता जांची। स्वास्थ्य उपकेंद्र और उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए। पीएम जनमन आवास योजना के लाभार्थियों से मिले। आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण सुविधाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी सरकारी योजनाओं को समय पर और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *