ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 2 भाई घायल:एक की हालत नाजुक; हायर सेंटर रेफर

धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में राणा गार्डन के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। दोनों भाइयों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल हुए दोनों भाई मोरली गांव के रहने वाले हैं। हरेंद्र और जगमोहन पुत्र रामनिवास गुर्जर किसी काम से धौलपुर आए थे। वापस गांव लौटते समय घंटाघर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक भाई की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *