42वीं रोइंग सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2025 का समापन समारोह बड़ी झील पर शुक्रवार को हुआ। समारोह में खेल एवं युवा कल्याण के संचालक डॉ. रवि कुमार गुप्ता ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन बालाजी मर्दपा, प्रतियोगिता डायरेक्टर स्माइल बेग, और राज्य के खेल अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खेल मंत्री विश्वास सारंग ने 3 मार्च को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था। प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 400 से ज्यादा खिलाड़ियों और 27 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह के दिन कुल 16 फायनल मुकाबले खेले गए। जिसमें सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने 7 स्वर्ण और 1 रजत पदक सहित कुल 8 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। पदक विजेताओं की सूची यह खबर भी पढ़ें…
CM बोले-भोपाल में लघु सिंहस्थ जैसा नजारा भोपाल में 42वीं नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया था। बड़े तालाब पर 3 से 7 मार्च तक प्रतियोगिताएं चलीं। शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था- पूरे देश से अलग-अलग प्रकार के खिलाड़ी आए हुए हैं। यहां आज लघु सिंहस्थ का नजारा दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर


