मनुष्यों को हमेशा धैर्य और अच्छे कर्म करते रहना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए

लुधियाना|दरेसी स्थित वेद मंदिर में भारत धर्म प्रचारक मंडल द्वारा आयोजित 67वें विशाल धर्म सम्मेलन में देशभर से आए संत महापुरुषों ने श्रद्धालुओं को धर्म और सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। श्री दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ जी महाराज ने कहा कि जैसे अन्न का एक दाना हजारों गुना बढ़ता है, वैसे ही हमारे कर्मों का भी प्रभाव पड़ता है। अच्छे कर्मों का फल अवश्य मिलता है, इसलिए धैर्य रखें और सत्कर्म करें। महामंडलेश्वर शैलशानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि शुद्ध मन और तन से भक्ति करने पर ही प्रभु की प्राप्ति संभव है। स्वामी शिव चेतन मुनि ने बताया कि दान सदैव प्रसन्न मन से देना चाहिए। इस अवसर पर विश्व स्वरूप चोपड़ा, शिवराम, मोहिनी भार्गव, अशोक शर्मा बॉबी, राजिंदर कपूर, बिट्टू प्रभाकर, नरेश शर्मा, चेतन शर्मा, तुषार धवन, प्रदीप कालिया, रवि दत, पंडित दीपक वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *