महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योग व ध्यान का संदेश

लुधियाना| क्रिएटिव लेडीज क्लब ने इंटरनेशनल वुमेंस डे पर एक विशेष योग और ध्यान सत्र आयोजित किया, जिसमें क्लब की मेंबर्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस वेल-बीइंग सेशन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने पर जोर दिया गया। महिलाओं ने इस पहल के लिए क्लब की प्रेसिडेंट विनयप्रीत कौर की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान रत्तन चंजोत्रा ने महिलाओं को शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण योगासन और ध्यान की तकनीकें सिखाईं। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। इस अवसर पर डायरेक्टर सुरिंदर बंसल और ऑनरेरी चेयरपर्सन रेनू भांबरी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए पूरी टीम की सराहना की और कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और मानसिक शांति समाज के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। मेंबर्स ने इस आयोजन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करके वे खुद को ज्यादा ऊर्जावान और खुशहाल महसूस कर रही हैं। इस पहल से महिलाओं को न केवल शारीरिक लाभ मिला, बल्कि आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी मिली, जिससे वे अपने जीवन में और अधिक प्रभावशाली तरीके से आगे बढ़ सकेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *