रमजान मुबारक: रोजेदारों ने इबादत कर हासिल की बरकत

लुधियाना | पवित्र रमजान महीने के शुक्रवार पहले जुम्मे की नमाज शहर भर में बेहिसाब नमाजियों ने विभिन्न मस्जिदों में अदा की। इस मौके पर फील्डगंज चौक स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सैकडों मुस्लिम भाइयों को संबोधित करते हुए पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि रोजा इंसान को बुराइयों से रोक कर अच्छाई की तरफ ले जाता है। हजरत मुहम्मद सल्ललाहु अलैहीवसल्लम का फरमान है कि रोजा इंसान के लिए बुराइयों से ढाल है। जब तक वह इसे फाड़ ना डाले। रोजा रखने का मतलब सिर्फ भूखे प्यासे रहना नहीं है। रोजेदार पर लाजमी है कि वो अपनी आंखों, अपनी जुबान और कानों का भी रोजा रखे। किसी की तरफ गलत निगाह न डाले। शाही इमाम ने कहा कि रोजेदारों को चाहिए कि वह रमजान में नेकी करने की आदत डाले। ताकि रमजान के बाद वह नेकी करता रहे। अगर हमारा रोजा हमें झूठ बोलने, बुरी निगाह से ताकने, गंदी बातें करने, हराम कमाने, शराब पीने से नहीं रोकता तो इस बात को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि वह इंसान रोजेदार नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *