गजब मेरे खाटू वाले, गजब तेरे ठाठ निराले…

भास्कर न्यूज | लुधियाना चंडीगढ़ रोड कोहाड़ा चौक के समीप नवनिर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर में 5 दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन श्याम भक्तों ने पूजा अर्चना कर बाबा श्याम से मुरादे मांगी। सर्वप्रथम पंडित ओम प्रकाश शर्मा, ममराज शर्मा, हेमंत शर्मा ने मंत्रोचारण के साथ बाबा श्याम की मूर्ति की पूजा की। मुख्य यजमान जसविंदर टग्गर अरविंदरपाल कौर टग्गर, जतिंदर भाटिया, ममता भाटिया, चंदेश्वर भारद्वाज ने परिवार सहित पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करवाते हुए पं. ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि सौभाग्यशाली परिवारों को ही बाबा श्याम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाने का सौभाग्य प्राप्त होता है। यह बाबा श्याम का मंदिर आध्यात्मिकता और श्रद्धा का एक बड़ा केंद्र बनेगा। मारुति नंदन, कानपुर व प्रिया गुप्ता भोपाल द्वारा बाबा श्याम के भजनों की अविरल धारा बहाई गई। इससे पूरा माहौल खाटू धाम जैसा प्रतीत होने लगा। मारुति नंदन द्वारा गया भजन गजब मेरे खाटू वाले.. गजब तेरे ठाठ निराले, ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है पर भक्तजन मस्ती में झूमने लगे। इस मौके पर अशोक गोयल, पवन अग्रवाल, घनश्याम दास गोयल, पवन गोयल, मदन गुप्ता, सतीश कुमार अग्रवाल को निमंत्रण दिए गए। इस अवसर पर प्रदीप मित्तल, एलआर मित्तल, संदीप अग्रवाल, विनोद गोयल, एचएन सिंगल, विजय कुमार गोयल, प्रदीप गर्ग, प्रदीप यादव, बाल कृष्ण शर्मा, यशपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *