भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी व राष्ट्र सेवा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने शुक्रवार को बाबूलाल मरांडी से मिलकर उन्हें भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर बधाई दी। सिंह ने कहा कि विधानसभा को एक सशक्त विपक्षी नेता की जरूरत थी। मरांडी इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। वे झारखंड के पहले मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें नेतृत्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।


