महिला दिवस की पूर्व संध्या पर समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को रांची ऑब्सटेट्रिक एंड गाइनेकोलॉजिकल सोसाइटी (रॉग्स) और फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक गाइनेकोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (फॉग्सी) के द्वारा सम्मानित किया गया। इस आयोजन में आईएएस कंचन सिंह, फैशन डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आस्था किरण, संत जेवियर्स कॉलेज में जियोलॉजी विभाग की प्रो. कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, चेशायर होम की सिस्टर उर्मिला, कोरियोग्राफर अलीशा सिंह व अन्य को सम्मानित किया गया। मौके पर रॉग्स की सेक्रेटरी डॉ. अर्चना कुमारी ने कहा कि ऑब्सटेट्रिक एंड गाइनेकोलॉजी विश्व की सबसे बड़ी सोसायटी है, जिसमें 46 हजार गाइनोकोलॉजी की डॉक्टर जुड़ी हुई हैं। आयोजन में डॉ. सुमन सिन्हा, डॉ. सुनीता झा, डॉ. सांत्वना शरण, डॉ. रेखा देबूका और डॉक्टर रश्मि सिंह ने अपनी अहम भूमिका निभाई।


