रांची |सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित किशोरगंज चौक के पास शुक्रवार की दोपहर एक कार व ऑटो में टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद कार सवार और ऑटो चालक बीच सड़क पर ही आपस में िभड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कार सवार व ऑटो चालक लगातार एक दूसरे को दोषी बता रहे थे। इस दौरान वहां से आने-जाने वाले लोगों को जाम की वजह से काफी परेशानी होने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर शांत कराई।


