रांची| रमजान के पहले जुमे पर राजधानी की सभी मस्जिदों में निर्धारित समय के अनुसार नमाज अदा की गई। पहले जुमा होने की वजह से सभी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। थड़पखना मस्जिद, मेन रोड इकरा मस्जिद, गुदड़ी चांदनी मस्जिद, अहले हदीस मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में अधिक भीड़ होने की वजह से लोगों ने सड़क पर नमाज अदा की।


