निगम मुख्यालय में रात को डरावनी आवाज निकाल वीडियो बनाने वाला होगा सस्पेंड

भास्कर न्यूज| अमृतसर नगर निगम की बिल्डिंग में रात 1:10 बजे डरावनी आवाज वाला 59 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भूत का साया होना दिखाया गया है। जिस तरह से किसी मूवी में सालों पुरानी बिल्डिंग में डरावनी आवाजें दिखाई जाती है, ठीक उसी तरह की एडिटिंग इस वीडियो में हुई है। लेकिन सवाल यह है कि यह वीडियो बनाया किसने। चूंकि 1 बजे रात निगम की बिल्डिंग में कोई एंट्री नहीं कर सकता। चौकीदार या कोई और मुलाजिम अंदर होते हैं। यही नहीं वीडियो के लास्ट में दो शख्स की आवाज भी आ रही कि बंद कर। इस मामले को लेकर जब एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह से बात की तो जानकारी होने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि किसी की शरारत हो सकती है। एक तरह से निगम को बदनाम करने की साजिश है। पूरे मामले की जांच करवाएंगे। यदि कोई मुलाजिम इस हरकत में शामिल पाया गया तो सस्पेंड कर दिया जाएगा। निगम की बिल्डिंग में ऐसा कुछ नहीं है। जिसने भी शरारत की होगी उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *