बीएसएफ की फेंस की ओर बढ़ रही महाराष्ट्र की महिला काबू

अमृतसर| बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध हालत में घूम रही एक भारतीय महिला को काबू किया है। 6 मार्च की शाम करीब पौने 6 बजे 181 बटालियन के जवानों ने रेलवे ट्रैक के पास गेट नंबर 103/1 के नजदीक महिला को रोककर काबू किया। वह लगातार बीएसएफ की बाड़ की ओर बढ़ रही थी। यह इलाका बीपी नंबर 103/22M के पास, बीओपी कहानगढ़ के अंतर्गत आता है। महिला की पहचान सुनीता भोलेश्वर जामगड़े के रूप में हुई। वह नागपुर, महाराष्ट्र की रहने वाली है। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि महिला कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है।उसके पास से नेपाली करेंसी, यूएई के 10 दिरहम बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक महिला पाकिस्तान घूमने जाना चाहती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *