8 मामलों में 366 ग्राम हेरोइन, ड्रग मनी और 230 नशीली गोलियों सहित 11 काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर नशे के खिलाफ युद्ध को लेकर जिला पुलिस ने वीरवार को 8 मामलों में 366 ग्राम हेरोइन, 12 हजार ड्रग मनी और 230 नशीली गोलियां बरामद कर 11 तस्करों को काबू किया है। थाना गेट हकीमां की पुलिस ने बताया कि संदीप सिंह निवासी गांव नौशहरा ढाला को काबू करके 100 ग्राम हेरोइन और 1500 ड्रग मनी बरामद की है। थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन और 4200 ड्रग मनी के साथ विनोद सिंह निवासी गांव सचंदर को काबू किया है। थाना ए-डिवीजन की पुलिस ने बलविंदर सिंह को काबू करके 31 ग्राम हेरोइन 4400 ड्रग मनी बरामद की। वहीं थाना वेरका की पुलिस ने गश्त के दौरान जगप्रीत सिंह निवासी गांव मुधल को काबू करके 100 ग्राम हेरोइन और 1250 ड्रग मनी बरामद की। देहाती थाना भिंडीसैदां की पुलिस ने 150 ग्राम हेरोइन के साथ मलूक सिंह को काबू किया। थाना रमदास की पुलिस ने प्रदीप सिंह और गुरजंट सिंह निवासी चाहड़पुर को काबू करके 5 ग्राम हेरोइन और बाइक बरामद की। थाना ब्यास पुलिस ने 230 नशीली गोलियों के साथ बाबा बकाला के रहने वाले सक्तर सिंह को काबू किया है। निशानदेही पर हरमनदीप सिंह निवासी बाघा और कवलजीत सिंह को नामजद किया। थाना तरसिक्का पुलिस ने कुलजीत सिंह को 10 ग्राम हेरोइन और 700 ड्रग मनी के साथ काबू किया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *