मनप्रीत हत्या मामला : मां के बयान पर चचेरे भाई, 2 दोस्तों पर हत्या का केस

अमृतसर | जंडियाला पुलिस ने मनप्रीत हत्या मामले में मृतक की मां का बयान दर्ज कर चचेरे भाई और 2 दोस्तों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान चचेरा भाई शिवप्रीत सिंह और 2 दोस्त अमरजीत सिंह, साजन सप निवासी मोहल्ला शेखुपूरा के रूप में हुई है। शिकायत में मनप्रीत सिंह की मां लखविंदर कौर ने बताया कि उसका छोटा बेटा मनप्रीत सिंह शादीशुदा है। 5 मार्च रात साढ़े 10 बजे बेटा मनप्रीत सिंह उसके देवर के बेटे शिवप्रीत सिंह और 2 दोस्त अमरजीत व साजन के साथ बाइक से गांव गुनोवाल जाने का कहकर चले गए। 11 बजे रात अमरजीत ने बहू प्रभजीत कौर को मनप्रीत को गोली लगने की खबर दी। जब अस्पताल पहुंचे तो मनप्रीत को मृतक घोषित कर दिया था। उन्हें अस्पताल पहुंचते देख तीनों आरोपी वहां से भाग गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *