अमृतसर| मेयर जतिंदर मोती भाटिया से वार्ड-4 के आप पार्षद मंदीप आहूजा, वार्ड-46 से कांग्रेस पार्षद नवी जोरा और वार्ड नंबर 60 से बीजेपी पार्षद गौरव गिल व राकेश गिल ने मुलाकात की। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में कूड़ा लिफ्टिंग, सीवरेज, डॉग बाइट व अन्य मुश्किलें बताईं। जिस पर मेयर ने भरोसा दिलाया कि जो भी मुश्किलें हैं, उनको तत्काल दूर करवाएंगे।


