चंद कदमों पर लगता है पुलिस का नाका मगर चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे हुए फरार

भास्कर न्यूज | अमृतसर सरकार की ओर से 2 साल पहले आम आदमी क्लीनिक खोले गए थे जो अब आयुष्मान आरोग्य केंद्र के नाम से चल रहे हैं। शहर के इन केंद्र में चोर सामान चोरी करके ले जा रहे है मगर पर पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही। वहीं रणजीत एवेन्यू आयुष्मान आरोग्य केंद्र में शुक्रवार रात चोरों ने मेडिकल अफसर के कमरे की खिड़की का कांच तोड़ा और बाहर पड़े जनरेट की कॉपर केबल काटकर चोरी करके ले गए। जिसकी लिखित शिकायत रणजीत एवेन्यू पुलिस थाने के अधिकारी को कर दी गई है। हालांकि इस केंद्र के चंद कदमों की दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है इसके बावजूद चोर चोरी करके फरार हो गए। केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि वह वीरवार बाद दोपहर क्लीनिक बंद करके चले गए मगर सुबह आकर देखा तो केंद्र के पीछे रखे जनरेट का सामान चोरी हो चुका था। जबकि मेडिकल अफसर की खिड़की के कांच वाले शीशे टूटे हुए थे। चोरों ने जनरेट के कुछ सामान निकाल कर बाहर फेंका हुआ था, जिसे कर्मचारियों ने उठाकर क्लीनिक में रखा। उनका कहना है चंद कदमों पर पुलिस का नाका लगता है मगर चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर निकल गए। गौर है कि इससे पहले मुस्लिम गंज, बेरी गेट, सुल्तानविंड और जौड़ा फाटक केंद्र में एसी पाइपें, वायरिंग समेत अन्य सामान चोरी हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *