अमृतसर| अमृतसर लॉ कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय डिबेट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेवाड़ विश्वविद्यालय चित्तौड़गढ़ राजस्थान में आयोजित “अखिल भारतीय श्री नंदलाल गड़िया मेमोरियल डिबेट – 2025’ में बीएएलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा हिमंती डोगरा और बीएएलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र अंशुमान शर्मा ने अपने उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल और दमदार तर्कों से सभी को प्रभावित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 125 से अधिक विश्वविद्यालयों के 400 छात्रों ने भाग लिया था। एएलसी के छात्रों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और शीर्ष स्थान प्राप्त किया। एएलसी की टीम में मीतांशु, मुनीबा तबस्सुम, दीया शर्मा,अखिल लखोत्रा, कोमल मेहरा, अंशुमान शर्मा, मनजोत कौर और हिमंती डोगरा शामिल थे।


