ऑल इंडिया होप टेलेंट प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते स्वर्ण पदक

अमृतसर| ऑल इंडिया होप टेलेंट कॉन्टेस्ट 2024-25 का आयोजन स्कूलस इंडिया की ओर से चेन्नई में करवाया गया। इसमें छात्रों की चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। कक्षा पहली के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लिया। विवांश भाटिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसे स्वर्ण पदक और एक हजार नकद राशि दी गई। छात्र मेहताब सिंह और मेहताब कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसे स्वर्ण पदक और पांच सौ रुपए की नकद राशि दी गई। छात्र अभिनूर सिंह और हरसाहिब सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त करके स्वर्ण पदक और दो सौ रुपए की नकद राशि प्राप्त की। इसके अतिरिक्त होली हार्ट प्रेजीडेंसी के कक्षा पहली के अन्य छात्रों ने 8 रजत पदक और कांस्य पदक प्राप्त किए। प्रार्थना सभा में डायरेक्टर अंजना विजय सेठ, डायरेक्टर विजय सेठ, विक्रम सेठ और प्रिंसीपल शिल्पा सेठजी ने छात्रों को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *