अमृतसर| खुराना ज्वैलरी हाउस और अमृतसर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सहयोग से एक खास फैशन शो का आयोजन किया गया। यह आयोजन पंजाब में पर्यटन और फैशन उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इसमें कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस भव्य कार्यक्रम में पंजाब की पर्यटन मंत्री, विधायक विजय प्रताप कौर, विधायक जीवनजोत कौर और अमृतसर के मेयर जतिंदर सिंह मोटी भाटिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस आयोजन की सराहना की। कहा कि ऐसे कार्यक्रम पंजाब के पर्यटन और फैशन उद्योग को नई दिशा देंगे। शो में खुराना ज्वैलरी हाउस की इन-हाउस वेस्टर्न कलेक्शन को शानदार डायमंड ज्वैलरी के साथ पेश किया गया। अमृतसर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष एपी चठा ने इसे पर्यटन उद्योग के लिए सकारात्मक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि फैशन और ज्वैलरी के प्रति लोगों की रूची को देखते हुए ऐसे आयोजन उद्योग को मजबूती देंगे। इस आयोजन में खुराना ज्वैलरी हाउस के पंकज खुराना, मनीष खुराना, प्रेरणा खुराना, गीता खुराना और दृष्टि खुराना भी उपस्थित रहे।


