सीकेडी की ओर से बसंत राग दरबार गुरबाणी 12 को

भास्कर न्यूज | अमृतसर चीफ खालसा दीवान धर्म प्रचार कमेटी की ओर से 12 मार्च को बसंत राग दरबार आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब जीटी रोड में होगा। दीवान के प्रधान डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चैत्र महीने की संक्रांति और बसंत राग की संपूर्णता को समर्पित रहेगा। समारोह में सीकेडी के सभी स्कूलों के संगीत टीचर गुरमत परंपरा के अनुसार प्राचीन तंत्री साजों के साथ बसंत राग में इलाही बाणी का कीर्तन करेंगे। धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य तरलोचन सिंह और हरमनजीत सिंह ने बताया कि गुरबाणी में विशेष महत्व रखने वाले बसंत राग की शुरूआत प्राचीन मर्यादा के अनुसार माघ संक्रांति से एक दिन पहले शाम को होती है और चैत्र संक्रांति तक इसकी संपूर्णता मानी जाती है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आत्मिक उत्साह और आध्यात्मिक चेतना को जागृत कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ना है। इस धार्मिक समागम के दौरान सीकेडी के प्रति महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाले प्रसिद्ध सिख और विद्वान दिवंगत डॉ. जसबीर सिंह साबर के परिवार को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *