लुधियाना| नारायणा ई -टेक्नो स्कूल एचएसएन शाखा ने सत्र 2024 -25 के वार्षिक समारोह नारायणा निल्लूमिनटी द नृत्यम का आयोजन किया। प्रिंसिपल सुप्रिया रेड्डी अरे जोनल कोऑर्डिनेटर प्रियंका द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। विधायक मदन लाल बग्गा और डीएसपी सुमित सूद मुख्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रस्तुतियां छात्रों के द्वारा दी गई। छात्रों ने विभिन्न कलाओं में अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया जैसे कि योगनाट्यम, हिप हॉप, रेट्रो, राजस्थानी, माईम, सूफी, भांगड़ा आदि। प्रिंसिपल द्वारा विद्यालय की उपलब्धियां का जिक्र किया और छात्रों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। स्कूल संगठन ने इस समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित किया और छात्रों के बीच एक सामूहिक भावना का माहौल बनाया।


