लुधियाना| कोहाडा माछीवाड़ा रोड पर वीरवार देर रात करीबन 11 बजे के हादसा हुआ। एक्टिवा सवार दो दोस्त काम से घर लौट रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनके एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। जबकि उमेश के परिवार वाले उसे किसी निजी अस्पताल ले गए। थाना कूमकलां की पुलिस मामले की जांच कर रही है।


