जालंधर बाईपास सब्जी मंडी में हर दिन घंटों जाम लगता है, वहीं, मार्केट कमेटी बनी मूकदर्शक!

लुधियाना | जालंधर बाईपास स्थित सब्जी मंडी में हर दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन इसे सुलझाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। हैरानी की बात यह है कि मंडी में आने और जाने वाले वाहनों के लिए सिर्फ एक ही गेट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पूरे इलाके में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। मंडी में वाहनों की एंट्री और एग्जिट के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। उसके बावजूद ठेकेदार के करिंदे एक ही साइड से वाहनों और को अंदर बहार निकाल रहे है । इस गेट से ट्रक, लोडिंग वाहन और अन्य गाड़ियां मंडी के अंदर आती हैं, उसी गेट से बाहर भी जा रही हैं। ऐसे में गेट पर ही लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। मंडी के बाहर ठेकेदार के करिंदे सिर्फ पर्ची काटने में लगे हुए थे, लेकिन जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही थी। प्रशासन की अनदेखी के चलते यहां हर दिन घंटों तक ट्रैफिक जाम लगा रहता है। सबसे हैरानी की बात यह है कि मंडी के गेट से महज 100 मीटर की दूरी पर मार्केट कमेटी का दफ्तर स्थित है, लेकिन किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने इस समस्या की ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा। स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों ने कई बार इस अव्यवस्था की शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई करेगा या यूं ही मंडी के बाहर जाम लगता रहेगा व्यापारियों और वाहन चालकों ने मांग की है कि मंडी में एंट्री और एग्जिट के लिए अलग-अलग गेट बनाए जाएं और ट्रैफिक प्रबंधन के लिए उचित व्यवस्था की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *