लुधियाना| मूट कोर्ट सोसायटी (एमसीएस), यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉज, पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में 5वीं राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2025 करवाई गई। यह 6 मार्च से लेकर 8 मार्च तक करवाई जा रही हैं। इसका नेतृत्व संस्थान के डायरेक्टर प्रो. डॉ. अमन अमृत चीमा और स्टाफ समन्वयक प्रो. डॉ. अदिति शर्मा और सह-समन्वयक डॉ. रजनी बग्गा, डॉ. निशा जिंदल, डॉ. रेणु शर्मा और तमन्ना कोहली में करवाई जा रही है। दूसरे दिन प्रीलिमिनरी राउंड, ड्रॉ ऑफ लॉटस, क्वार्टर फाइनल के साथ शुरू हुआ। सांस्कृतिक नाइक भी हुई। सांस्कृतिक उत्सव में संगीत, नृत्य और रंगमंचीय कार्यक्रम शामिल थे, जिससे एकता और उत्सव का माहौल बन गया। इसमें कुल 32 टीमें थीं, जिसमें से 8 टीमों ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।


