पटियाला में नशा तस्कर व पुलिस के बीच मुठभेड़:हथियार रिकवरी करवाने गई पुलिस टीम पर किया फायर; जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल

पंजाब के पटियाला में शुक्रवार रात नशा तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें नशा तस्कर घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। ये घटना उस समय हुई, जब तस्कर रिकवरी करवाने के लिए पटियाला के बिजली बोर्ड के सुनसान क्वार्टरों में लेकर आया था। जहां उसने रिवाल्वर दबा रखा था। एसएसपी पटियाला डॉ. नानक सिंह ने जानकारी दी कि ये मुठभेड़ पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टीम और कुख्यात नशा तस्कर अपराधी देवी के बीच हुई हुई। पुलिस ने हाल ही में कुख्यात अपराधी देवी को गिरफ्तार किया था, जो NDPS एक्ट और चोरी के 25 मामलों में वांटेड था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 1100 प्रतिबंधित नशीली गोलियां भी बरामद की थीं। नशे के इस धंधे में उसकी पत्नी भी सहयोगी थी। पूछताछ के दौरान देवी ने खुलासा किया कि उसने PSPCL (पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के बेआबाद क्वार्टर में हथियार छुपा रखे थे। पुलिस टीम जब हथियार बरामद करने वहां पहुंची तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर ASI तारा चंद पर फायरिंग कर दी। क्वार्टरों में दबा रखी थी रिवाल्वर डॉ. नानक सिंह ने जानकारी दी कि देवी ने रिवाल्वर क्वार्टरों में दबा रखी थी। पिस्टल के पास पांच गोलियां थी और एक गोली पिस्टल के अंदर थी। यही गोली उसने ASI तारा सिंह पर फायर की। जवाबी कार्रवाई में ASI ने दो फायर किए। जिनमें एक मिस हो गया, जबकि दूसरा आरोपी देवी की टांग पर लगा। 25 मामलों में 20 चोरी के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि देवी कोर क्रिमिनल है। जिस पर तकरीबन 25 मामले दर्ज हैं। इन 25 में से 20 चोरी के हैं, जबकि 5 एनडीपीएस के मामले उस पर दर्ज हैं। कई मामलों में उसकी पत्नी भी आरोपी है। फिलहाल पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है और अब आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *