भास्कर न्यूज | जालंधर ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की अगुवाई में पंजाब पुलिस द्वारा आयोजित पहले ऑल इंडिया पुलिस कबड्डी क्लस्टर चैंपियनशिप में पंजाब पुलिस के खिलाड़ियों ने जिम्नास्टिक में गोल्ड मेडल जीता। वहीं खो-खो में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 29 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और पैरामिलिट्री फोर्स के 1600 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीन से 6 मार्च तक आयोजित चैंपियनशिप में कबड्डी, फैंसिंग, खो-खो और जिम्नास्टिक के मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में एडीजीपी-कम-डायरेक्टर पंजाब पुलिस अकादमी, फिल्लौर अनीता पुंज, आईबी के जॉइंट डायरेक्टर बिंदु शेखर पहुंचे। खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डीआईजी इंद्रबीर सिंह, कमांडेंट-कम-खेल सेक्रेटरी नवजोत सिंह माहल, कमांडेंट 27वीं बटालियन वत्सला गुप्ता, एआईजी मनजीत सिंह, कमांडेंट 7वीं बटालियन गुरतेजिंदर सिंह औलख, कमांडेंट आरटीसी मनदीप सिंह, अॉल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड के खेल ऑफिसर आशू बख्शी मौजूद रहे। कबड्डी (मेंस)- यूपी पुलिस चैंपियन , राजस्थान पुलिस सेकंड, पंजाब पुलिस थर्ड कबड्डी (विमेन)- सीआईएसएफ चैंपियन, यूपी पुलिस सेकंड, सीआरपीएफ थर्ड जिम्नास्टिक (मेंस)- पंजाब पुलिस चैंपियन, सीआईएसएफ व बीएसएफ रनरअप, पंजाब पुलिस चैंपियन जिम्नास्टिक (विमेन)- एसएसबी सेकंड , तमिलनाडु पुलिस थर्ड खो-खो (मेंस)- महाराष्ट्र पुलिस चैंपियन, कर्नाटक पुलिस सेकंड, पंजाब पुलिस और वेस्ट बंगाल पुलिस थर्ड खो-खो (विमेन)- महाराष्ट्र पुलिस पहले, तमिलनाडु पुलिस सेकंड, पंजाब पुलिस और आईटीबीपी थर्ड फैंसिंग (मेंस)- एसएसबी चैंपियन, मणिपुर पुलिस सेकंड फैंसिंग (विमेन)- एसएसबी चैंपियन, पंजाब पुलिस रनरअप


