जालंधर| “तुसीं चालान कटो, मैं आपणा ट्रक सर्विस रोड तो नहीं हटाणा।’ सर्विस रोड पर अवैध तरीके से खड़े किए गए वाहन चालकों पर कार्रवाई के दौरान एक चालक ने पुलिस ने उक्त वाक्य कहे तो ट्रैफिक पुलिस ने भी सख्ती करते हुए एक के बाद एक सुच्ची पिंड के पास सर्विस रोड पर खड़े तेल टैंकरों के 15 चालान काट दिए। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहन चालकों के भी चालान काटे। इस दौरान एक बाइक पर आ रहे तीन युवाओं से तेजधार हथियार बरामद हुए हैं। उन्हें संबंधित थाने के हवाले कर दिया, जहां युवाओं से पूछताछ की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने श्रीराम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक के साथ श्री राम चौक से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक तक दुकानों के बाहर गलत वाहन पार्किंग, वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले, नो पार्किंग वाहन ले जाने वालों पर भी कार्रवाई की। वहीं शहर में अलग-अलग जगहों पर लगाए गए नाकों पर ट्रैफिक पुलिस ने करीब 275 के चालान किए। इस मौके पर इंस्पेक्टर रशमिंदर सिंह, जोन इंचार्ज सुखविंदर सिंह, मनजीत सिंह, मुंशी जतिंदर व अन्य टीम शामिल रही। ^लम्मा पिंड चौक से लेकर सूर्या एनक्लेव तक दोनों तरफ सर्विस रोड पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है। किसी भी हालत में ट्रैफिक के कारण लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।’ -अमनदीप कौर, एडीसीपी ट्रैफिक


