जालंधर| सरकारी मिडिल स्कूल सीचेवाल में महिला दिवस पर कार्यक्रम आज करवाया जाएगा। प्रधानाचार्य गौरव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों को सम्मानित किया जाता है। ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रिंसिपल जसपाल जीत कौर ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं की मुश्किलों को उजागर करने के लिए एक नाटक भी प्रस्तुत किया जाएगा ।


