जालंधर| सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से 16वीं सीटी हाफ मैराथन रविवार, 9 मार्च को आयोजित की जा रही है। इसका थीम रन फॉर द प्लेनेट है। मैराथन सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, शाहपुर कैंपस से सुबह 6 बजे शुरू होगी और मकसूदां कैंपस में समाप्त होगी, जिसमें शॉर्ट रन भी शामिल है। इस मैराथन में जस्सी गिल, गुरप्रीत घुग्गी, दिग्गज मैराथन धावक बाबा फौजा सिंह, अर्जुन पुरस्कार विजेता सुच्चा सिंह, युवा कलाकार आदी, आईएफबीबी प्रो. बिकी सिंह, फिटनेस इन्फ्लुएंसर हरमिंदर दुलोवाल शामिल होंगे। सीटी ग्रुप के प्रबंध निदेशक, डॉ. मनबीर सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य खेलों के ज़रिए स्थिरता और पर्यावरण चेतना पर ज़ोर देना है।


