सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों पर चर्चा की

जालंधर | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से कॉलेज की स्वर्ण जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस मनाया गया। यह आयोजन सशक्त नारी की प्रतीक अध्यक्ष सुषमा पॉल बर्लिया को समर्पित था। इस वर्ष महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एमएस भूटानी, सेक्रेटरी डॉ. पूजा कपूर, गाइनीकोलॉजिस्ट डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. हरनीत ग्रोवर और डॉ. नीति छाबड़ा गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा ने अतिथि डॉक्टरों का स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन महिला टीचर्स को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में मदद करेगा। इस दौरान हेल्थ अवेयरनेस एंड प्रिवेंशन विषय पर पैनल डिस्कशन किया। उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और पीसीओडी के लक्षणों और बचाव के उपायों पर चर्चा की। डॉक्टर्स ने बताया कि हर कैंसर का कारण फैमिली हिस्ट्री नहीं होता, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और नियमित चेकअप से इसे रोका जा सकता है। मैमोग्राफी कैंप भी लगाया गया, इसमें 40 से अधिक महिला टीचर्स ने अपना टेस्ट करवाया। इस दौरान डॉ. मोनिका आनंद, डॉ. रूपाली सूद, डॉ. नीरज कत्याल और डॉ. नीतिका गुप्ता भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पूजा कपूर ने नारी का सम्मान कविता की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *