महिला दिवस पर किया नाटक का मंचन

जालंधर| सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन मैनेजमेंट कॉलेज में ज्योति प्रज्जवलित कर किया गया। इसका नेतृत्व ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने किया। इस मौके ग्रुप की तरफ से नेशनल, इंटरनेशनल अवॉर्ड एचीवर्स एवं सोशल वर्कर्स को आमंत्रित किया गया। इसमें एचीवर्स गुरजोत कौर, मनदीप कौर, अम्बिका, प्रभजोत कौर, ज्योति गोगिया, मीनल वर्मा, नीलम सलवान के साथ लेडीज स्टाफ को सम्मानित किया गया। इसी के साथ साथ कॉलेज के विद्यार्थियों ने नारी शक्ति को बढ़ावा देते हुए नाटक, डांस प्रस्तुत किया एवं टीचर्स ने मॉडलिंग की। कार्यक्रम में हिस्सा लेती छात्राएं ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *