मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर में:खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में करेंगे शिरकत; कर सकते हैं नए ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर में हैं। यहां वह आज 8 मार्च को खालसा कॉलेज फॉर वुमेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे के बाद शुरू होगा, जिसमें महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री इस मौके पर महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ-साथ सरकार की नई योजनाओं और महिला उत्थान से जुड़े मुद्दों पर भी विचार साझा कर सकते हैं। कार्यक्रम में पंजाब सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में छात्राएं व महिलाएं शामिल होंगी। सरकारी कर्मचारियों के पास आज छुट्‌टी का विकल्प पंजाब सरकार की छुट्टियों की सूची के अनुसार आज यानी शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सरकारी छुट्टी रहेगी। सरकार ने 8 मार्च को राज्य में आरक्षित अवकाश घोषित किया है, जो सरकारी कर्मचारियों के लिए होगा। हालांकि, 8 मार्च को राज्य में स्कूल और कॉलेज हमेशा की तरह खुले रहेंगे। लेकिन सरकारी कर्मचारियों के पास छुट्टी लेने का विकल्प रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *