पटेल नगर की पेयजल पाइपों में आ रहा दूषित पानी, पीलिया से दो बच्चे बीमार

जालंधर | मकसूदां के पटेल नगर मोहल्लों में गंदा पानी आने से लोग पेट की बीमारी और पीलिया के शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने पार्षद गुरदीप सिंह फौजी व जेई अमित से भी शिकायत की है। पटेल नगर में पिछले कुछ दिन से नलों में गंदे पानी की सप्लाई आ रही है। इस पानी को पीने से लोग पेट की बीमारी और पीलिया से ग्रस्त हो रहे हैं। लोगों का कहना है है कि मोहल्लों में जिस जगह से पाइप निकलते हैं, उसी जगह में सीवरेज का गंदा पानी लीक हो रहा है। बीते दिनों पार्षद ने एक जगह से ठीक तो करवाया था लेकिन उसके बावजूद भी गंदा पानी आना रुका नहीं। इस समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। सरजू भाटिया, शैली, अमरजीत, चंपा, राखी, निर्मलजीत, रणजीत कौर, हरविंदर ने प्रशासन से मांग की है कि मोहल्लों में बिछाए गए पेयजल पाइप बदलने की व्यवस्था करवाई जाए या उसे दुरुस्त कराया जाए । उन्होंने कहा कि मोहल्ले में रहने वाली 10 वर्षीय जपनीत और 11 वर्षीय प्रभनूर सिंह भी पीलिया के शिकार हो गए हैं व अन्य कई पेट की बीमारी से ग्रस्त है । इस बाबत पार्षद फौजी गुरदीप सिंह ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी जिसके बाद उन्होंने उसे दुरुस्त करवा दिया गया था लेकिन इसके बावजूद भी दोबारा कंप्लेंट आई है अब दोबारा ठीक करवाएंगे। इस बारे में एसडीओ गुरशरण और जेई अमित ने भी कहा कि वह जल्द ही इसका समाधान करवाएंगे ताकि लोगों को पीने के लिए साफ पानी मिल सके ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *