एयरपोर्ट पर चाइल्ड प्ले जोन शुरू

जालंधर| एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया आदमपुर हवाई अड्डे ने यात्री सेवाओं में विस्तार करते हुए आदमपुर सिविल एयरपोर्ट पर चाइल्ड प्ले जोन की सुविधा शुरू की है। इस संबंध में एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला ने बताया कि यात्री सेवा के लिए प्रतिबद्धता के मूल मंत्र को दोहराते हुए एवं यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए अथॉरिटी ने इस सुविधा की शुरुआत की है। यह पंजाब का पहला एयरपोर्ट है, जहां पर चाइल्ड प्ले जोन की सुविधा उपलब्ध है। इसका लाभ लगभग 2 वर्ष के बच्चे ले सकते हैं। इस सुविधा के प्रथम दिन के अवसर पर लगभग 6-7 बच्चों ने आनंद लिया। इस मौके पर बच्चों के माता-पिता व अन्य यात्रियों ने अथॉरिटी द्वारा दी गई इस सुविधा की सराहना की है। वर्तमान में इस हवाई अड्डे पर चाइल्ड प्ले जोन के अतिरिक्त चाइल्ड केयर रूम की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी आदमपुर हवाई अड्डे से प्रतिदिन हिंडन (उत्तर प्रदेश), नांदेड़ (महाराष्ट्र) व बैंगलोर (कर्नाटक) के लिए 76 सीटर विमान सेवा उपलब्ध है जो कि लगभग 90% के औसत लोड पर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बहुत जल्द आदमपुर से मुंबई की हवाई सेवा भी जल्दी शुरू की जाएगी। इस मौके इंडियन एयरपोर्ट अथॉरिटी के अमित कुमार, सहायक महाप्रबंधक (सिविल), सूरज यादव, प्रबंधक (विद्युत), टर्मिनल प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी मोहन पंवार व पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *