ट्रस्ट ने 45 मरीजों की आंखों के कराए ऑपरेशन, दवाइयां भी दीं

जालंधर| अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट भवन में स्व. द्वारका दास खोसला तथा स्व. राम कंवर खन्ना की याद में रविवार को निशुल्क आंखों की जांच तथा मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें 150 मरीज आंखों के ऑपरेशन के लिए जांचे गए। जानकारों ने बताया कि डीएनबी रेटिना स्पेशलिस्ट डॉ. गगनदीप सिंह व उनकी टीम ने 45 मरीजों के ऑपरेशन कर लिए हैं। चेयरमैन तरसेम कपूर, को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर ने सभी मरीजों को उनके सफल ऑपरेशन के लिए शुभकामनाएं दीं। जनरल सेक्रेटरी संजय सभ्रवाल तथा फाइनेंस सेक्रेटरी ललित भल्ला ने बताया कि सभी ऑपरेशन लेजर तकनीक द्वारा किए गए हैं। इस मौके पर आरके भंडारी, ब्रिज मित्तल, सुभाष अग्रवाल, मनोहर लाल शर्मा, बलदेव कत्याल, एडवोकेट संजय सभ्रवाल, एडवोकेट उमेश ढींगरा, डॉ. जगदीप सिंह, सुमित पुरी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *