प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने फाल्गुन माह में किया हवन-पूजन

जालंधर| प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल, पुरानी रेलवे रोड जालंधर में फाल्गुन माह में भक्तों की ओर से मां बगलामुखी का यज्ञ किया गया। इसमें पं. चक्र प्रसाद जोशी ने विधिवत पूजन कर भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। इसके बाद भक्तों ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। इस मौके पर प्रधान यादव खोसला, रमेश सहदेव, गुरचरण बजाज, सुनील सहदेव, मानव बजाज, वैभव शर्मा, गोविंद खोसला, अश्विनी तुली, पुनीत शर्मा, मनीष रेहान व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *