जालंधर| शुक्रवार को रमजान के छठवें रोजे के मौके पर ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी ट्रस्ट के प्रधान हाजी आबिद हसन सलमानी ने अशोक नगर में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शहर के धार्मिक लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि रमजान इस्लाम का सबसे पाक महीना माना जाता है, जिसमें रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की जाती है। इस मौके पर मुफ्ती मोहम्मद आजम, कारी शहजाद मंसूर, मौलाना अदनान जामई, वसीम सलमानी, आरिफ सलमानी व अन्य मौजूद रहे।


