जालंधर| न्यू ज्वाला नगर एक्सटेंशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा पांचवां शिव विवाह आठ मार्च दिन शनिवार को करवाया जाएगा। चेयरमैन जगतार सिंह ने बताया कि शिव विवाह शाम 6 से 8:30 बजे होगा। पूजा के बाद लंगर भी वितरित किया जाएगा। शुक्रवार को आयोजन के संबंध में बैठक की गई। इस मौके पर प्रधान राज कुमार मल, अश्वनी नाहर, सतनाम सिंह, सुखविंदर सिंह व जसवीर सिंह मौजूद रहे।


