शोभायात्रा निकाली, भजन संध्या आज

भास्कर न्यूज | जाल‌ंधर श्री ओम सेवा सोसायटी द्वारा भजन संध्या का आयोजन आठ मार्च को किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में श्री ओम सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बस्ती शेख से होते हुए श्रीराम मंदिर के पास पहुंची। इस मौके पर भजन मंडली द्वारा भजनों का गुणगान कर संगत को मंत्रमुग्ध किया गया। प्रधान पवन मेहंदी रत्ता ने बताया कि यह आयोजन पुरानी 5 नं. चौकी, बस्ती शेख, जालंधर में शाम सात बजे होगा। भजन संध्या के मुख्य भजन प्रवाहक मोहनदास होंगे। शोभायात्रा के दौरान अध्यक्ष बब्बू शर्मा, कैशियर हरीश कुमार के अलावा विकास छाबड़ा, हर्ष, मोहन, नीरज गुजराल, रमेश कुमार, बिल्ला, मिंटू वर्मा, बॉबी मल्होत्रा परिवार, टीटू मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान मौजूद कमेटी के सदस्य व भक्त।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *