विद्यार्थियों ने भजन, नृत्य, नाटिका व भाषण से गुरु-शिष्य की परंपरा का महत्व बताया

भास्कर न्यूज|लोहरदगा शहर के हरमू रोड स्थित जेएमएस विद्यालय में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर सुषमा सिंह एवं चेयरमैन अजित सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा महर्षि वेद व्यास के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर सुषमा सिंह ने कहा कि गुरु ही व्यक्ति को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु पूर्णिमा अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और उनका सम्मान करना ही सच्ची शिक्षा का प्रतीक है। महर्षि वेद व्यास ने महाभारत जैसे महान ग्रंथ की रचना की, इसलिए उन्हें सभी गुरुओं का गुरु माना जाता है। हमें अपने जीवन में माता-पिता, शिक्षक और हर उस व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए, जिसने हमें कुछ सिखाया है। कार्यक्रम में विद्यालय की उप-प्रधानाध्यापिका दीपा शिखर ने गुरु महिमा पर आधारित भजन प्रस्तुत किया। वहीं मौमिता डिंडा ने अंग्रेजी में तथा उत्पल कुमार ने हिंदी में प्रेरणादायक भाषण दिया। छात्र-छात्राओं ने गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित नृत्य, लघु नाटिका, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं विवेक भारती, राजेंद्र कुंवर, आलोक वर्मा, गौतम सिंह, उत्पल कुमार, श्रद्धा चैत्री, शिल्पा कुमारी, रिचा साहू, मौमिता डिंडा, याकूबा जैनाब, खुशबू सिंह, अंजिला प्रवीण, शारदा देवी सहित सभी शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। अंत में उप-प्रधानाध्यापिका दीपा शिखर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे विद्यालय परिसर में गुरु भक्ति और सम्मान का भाव देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *