सिमगा जनपद पंचायत के अध्यक्ष बने दौलत पाल, उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला

भास्कर न्यूज | हथबंद जनपद पंचायत सिमगा में गुरुवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। भाजपा समर्थित दौलत पाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद पर गोपाल शुक्ला का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पहली बार जनपद पंचायत सिमगा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव जनपद कार्यालय के सभागार में हुआ। पीठासीन अधिकारी एसडीएम अंशुल वर्मा और सीईओ अमित दुबे की मौजूदगी में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। अध्यक्ष पद के लिए दौलत पाल और निर्दलीय जितेंद्र बंजारे ने नामांकन दाखिल किया। जांच में जितेंद्र बंजारे के प्रस्तावक और समर्थक मौजूद नहीं थे। हस्ताक्षर मिलान भी नहीं हुआ। इस कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके बाद दौलत पाल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ गोपाल शुक्ला ने नामांकन दाखिल किया। जांच में सही पाए जाने पर उन्हें निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया। मंत्री टंकराम वर्मा, अशोक बजाज, अनिल पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव, नगर पालिका अध्यक्ष हरदीप सिंह, राजू भाटिया, चंद्रमणि तिवारी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *