बिसरा| राउरकेला से जराईकेला होते हुए झारखंड राज्य को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 320डी का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। जराईकेला से लगभग भालूलता और जराईकेला तक राष्ट्रीय राजमार्ग के दायरे में आने वाले पेड़ों की कटाई की जा चुकी है। जराईकेला क्षेत्र के जामाल,भुर्ता पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस राजमार्ग का निर्माण हो जाने से राउरकेला से झारखंड के जमशेदपुर समेत पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता समेत अन्य बड़े शहरों में सड़क मार्ग के द्वारा आवाजाही में लोगो को काफी सहुलियत होगी। इस राजमार्ग के निर्माण होने से इस सड़क के किनारे मौजूद पेड़ों को काट दिया गया है। आगामी गर्मी में लोगो को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।


