महिला को बाइक सवार ने टक्कर मारी, मामला दर्ज

बैकुंठपुर | घर के बाहर खड़ी महिला को बाइक सवार ने मार दी। इससे महिला को गंभीर चोटें आई है। अमित साहू की शिकायत पर सिटी कोतवाली में पुलिस ने केस दर्ज िकया। 3 फरवरी को चंद्रावती छिंदडांड स्थित पेट्रोल पंप के पास डामरपारा में अपने रिश्तेदारी के यहां गई थी। शाम 6.30 बजे वह घर के बाहर खड़ी थी। छिदडांड की बाइक क्रमांक सीजी 15 डीएन 4644 का चालक सोनू साहू तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए आया और प्रार्थी की मां को टक्कर मार दी। बाइक की ठोकर से वह सड़क पर ही गिर गई। आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोंट लगने की वजह से घायल महिला को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज और फिर यहां रायपुर रेफर िकया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *