महासमुंद| स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में जन औषधि केंद्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद रूपकुमारी चौधरी शामिल हुए। इस दौरान ब्रांडेड दवाई व जेनेरिक दवाई के मूल्य के अंतर को सूचीबद्ध कर मरीज के लिए डिस्प्ले करने के लिए कहा गया। उपस्थित मरीज, स्टॉफ व मितानिनों को जेनेरिक दवाइयां ब्रांडेड दवाई की मुकाबले 70% तक की सस्ती व गुणवत्ता पूर्ण होता है इसकी जानकारी ग्रामीण स्तर के सभी लोगों को प्रदान की जानी चाहिए। जन औषधि केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली कैंपस में है जिसका लाभ सभी को उठाना है। सांसद ने ओपीडी, एक्सरे कक्ष, लैब, प्रसव कक्ष इत्यादि का निरीक्षण किया गया।


