बागबाहरा जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव फिर टला

भास्कर न्यूज | महासमुंद बागबाहरा जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव एक बार फिर टल गया है। जिलेभर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह चुनाव पहले 4 मार्च को होना था, जिसे 8 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। अब नई तिथि के अनुसार मतदान 12 मार्च को होगा। लगातार बदल रही तिथियों को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। जिले के अन्य चार जनपदों महासमुंद, पिथौरा, बसना और सरायपाली में पूर्व निर्धारित तिथि में चुनाव संपन्न हुए और इन सभी जनपदों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत मिली है। बागबाहरा में समीकरण उलझे हुए नजर आ रहे हैं। कलेक्टर द्वारा 7 मार्च को जारी आदेश में कहा गया है कि 8 मार्च को जिलेभर में ग्राम पंचायतों में उपसरपंचों के चुनाव होने के कारण बागबाहरा जनपद पंचायत का मतदान 12 मार्च को कराया जाएगा। हालांकि, इस तिथि परिवर्तन को लेकर विपक्ष और राजनीतिक विश्लेषकों के अपने-अपने तर्क हैं। सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि बागबाहरा में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। अन्य जनपदों में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया था, लेकिन बागबाहरा में समीकरण चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा को यहां समर्थन जुटाने में मुश्किलें आ रही हैं और इस तिथि परिवर्तन से समीकरण अनुकूल बनाने की कोशिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *