छिंदगढ़ की खराब सड़क पर दुर्घटना में आए दिन घायल हो रहे वाहन सवार

भास्कर न्यूज | छिंदगढ़ सुकमा जिला मुख्यालय से लगा हुआ नेशनल हाइवे किनारे बसा गांव छिंदगढ़ वर्षों से सड़क की समस्या से जूझ रहा है, जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दुर्घटना में किसी की मौत हो गई, तो कुछ आज भी हॉस्पिटल में भर्ती है। बाइक सवार गड्ढों से बचने एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। आए दिन हो रही इन दुर्घटनाओं और पूरी बस्ती के बीच धूल से परेशान लोगों ने गुरुवार को छिंदगढ़ पंचायत भवन के सामने बैठक आयोजित की, जिसमें यह तय किया गया कि पहले एक बार जवाबदारों से अंतिम निवेदन कर लें कि हमारे गांव की सड़क की स्थिति में सुधार हो जाए और उसके बाद भी उसका हल नहीं निकला तो भविष्य में चक्काजाम के संकेत दे दिए। ग्रामीण जब एसडीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे तब तक कलेक्टर देवेश ध्रुव के निर्देश पर नेशनल हाइवे के ईई आरके गुरु को भी छिंदगढ़ तहसील कार्यालय भेजा गया। ईई आरके गुरु के सामने जब सारी समस्या रखी गयी तो उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जल्द आप लोगों की समस्या का समाधान होगा। छिंदगढ़ के ग्रामीण जो वहां उपस्थित थे उन्होंने जल्द सड़क में डामरीकरण कर समस्या का समाधान करवाने की बात कही। जिला सदस्य हुंगाराम मरकाम ने कहा निश्चित रूप से यह समस्या छिंदगढ़ के ग्रामीणों के लिए बहुत बड़ी समस्या है, लोग रोज धूल और गड्ढों से परेशान हो रहे है, हमको भी घर से छोटे से काम के लिए बाहर निकलना पड़ता है तो कार लेकर निकलना पड़ता है, हम अपने गांव में ही बाइक में नहीं घूम पा रहे हैं। छिंदगढ़ बस्ती को पार करने में जितना समय लगता है उतने समय में लोग छिंदगढ़ पार करने के बाद सुकमा पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेता नाजिम खान ने कहा गांव में लोग खुल के सांस नहीं ले पा रहे हैं, ऐसा ही हाल रहा तो ग्रामीणों में अस्थमा और सांस की बीमारी भी होने लगेगी, नेशनल हाइवे में रोजाना सैकड़ों गाड़ियां चलती है, धूल से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *